September 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने योग को वैश्विक मंच पर लाने में अहम भूमिका निभाई : शिल्पा शेट्टी

नई दिल्ली, 21 जून । आज दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद योग के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने योग को वैश्विक मंच पर लाने में अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि योग दिवस मनाने की पहल भारत से ही की गई थी। 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। आईएएनएस से बात करते हुए शिल्पा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक मंच पर लाने में अहम भूमिका निभाई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना समेत उनके प्रयासों से दुनिया भर में योग के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ी है। लोगों ने अपनी दिनचर्या में योग को शामिल किया है।” एक्ट्रेस ने कहा, “उन्होंने लाखों लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया है, जिससे वैश्विक स्तर पर स्वस्थ और अधिक संतुलित जीवन शैली को बढ़ावा मिला है।” एक्ट्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सभी से योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ”इसका मतलब सिर्फ योग का अभ्यास करना ही नहीं है, बल्कि समय पर खाना खाने और नियमित नींद लेने जैसी स्वस्थ आदतें अपनाना भी है। योग से मानसिक शांति और कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।” शिल्पा ने कहा, ”हर दिन केवल 20 मिनट सिंपल आसन व सांस से संबंधी योग कर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। आइए योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों का आनंद लें।” बता दें कि शिल्पा शेट्टी 2 बच्चों की मां हैं। बावजूद इसके वह एकदम फिट नजर आती हैं। वह कहती हैं कि फिट रहने के लिए योग सबसे बेहतर तरीका है। वह भुजंगासन, वक्रासन, नौकासन और अधो मुख श्वानासन जैसे योग रोजाना करती हैं।

अन्य ख़बरें

उज्बेकिस्तान में युवा सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राघव चड्ढा

Newsdesk

होमबायर्स धोखाधड़ी मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन : अर्थकॉन यूनिवर्सल और डायरेक्टर्स के खिलाफ 19वीं चार्जशीट दाखिल

Newsdesk

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर टीएमसी ने राष्ट्रपति और राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading