42.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो की मौत

 गुरुग्राम, 22 जून । हरियाणा के गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा उपकरण निर्माण इकाई में शनिवार को भीषण आग लग गई जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। गुरुग्राम अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, अग लगने की सूचना सुबह 2.24 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर दर्जनों दमकल गाड़ियों को भेजा गया। आग पर सुबह 10 बजे तक काबू पा लिया गया, लेकिन कूलिंग ऑपरेशन जारी रहा। अधिकारियों को संदेह है कि आग इमारत में शॉर्ट सर्किट या किसी गैस के रिसाव से लगी है। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि जब घटना के बारे में कॉल मिली, तो दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और पाया कि आग ने फैक्ट्री को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। अधिकारियों ने कहा कि घटना के समय फैक्ट्री के अंदर नौ लोग थे। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से दो को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

अन्य ख़बरें

बकरीद पर सौहार्द की अपील, इमरान मसूद बोले- राहुल गांधी ही एनडीए को दे सकते हैं चुनौती

Newsdesk

कटंगा में बोरे में मिला मृत गोवंश, क्षेत्र में बढ़ी हलचल

Newsdesk

शहर में ईद की रौनक, ईदगाहों में देश की खुशहाली के लिए उठे हाथ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading