23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

‘आतिशी दोपहर और रात को गायब हो जाती हैं’, अनशन पर भाजपा ने खड़े किए सवाल

नई दिल्ली, 22 जून । राजधानी दिल्ली में जल संकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासत जारी है। पानी के मुद्दे पर अनिश्चितकाल के लिए अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आतिशी की भूख हड़ताल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इसे ढोंग करार देते हुए कहा, “आतिशी जी की भूख हड़ताल भी उतना ही बड़ा ड्रामा है जैसे केजरीवाल जी अपनी ईमानदारी का ढोंग करते हैं। अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठने वाली आतिशी जी दोपहर और रात में गायब हो जाती हैं।” सिरसा ने कहा, “अगर आपको सत्याग्रह करना ही है तो टैंकर माफिया के खिलाफ कीजिए। अपने उन विधायकों के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठिए जिन्होंने टैंकर माफिया से दलाली खाई है और दिल्ली के लोगों को पानी के नाम पर लूटे हैं।” उधर रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में स्थित जल बोर्ड के ऑफिस पर बीजेपी आप के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। रमेश बिधूड़ी के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड ने ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक समिति बनाने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। इसमें एक घर के लिए एक टैंकर उपलब्ध कराने के बजाय 6-7 घरों को एक टैंकर वितरित करने की बात कही गई है, जिससे सभी घरों को समान रूप से जल आपूर्ति हो सके। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। पानी के मुद्दे को लेकर भाजपा और आप के बीच सियासत चल रही है। जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से अनिश्चितकाल के लिए अनशन पर बैठी हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का दूसरा दिन है। आतिशी ने हरियाणा सरकार पर पानी नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को 1050 एमजीडी पानी की जरूरत है। 613 एमजीडी पानी हरियाणा से आता है। हरियाणा सरकार ने 28 लाख लोगों का पानी रोक दिया है।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading