23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वाति मालीवाल केस : केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ी

नई दिल्ली, 22 जून । दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को स्वाति मालीवाल मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी। बिभव कुमार को स्वाति मालीवाल पर 13 मई को हुए हमले के सिलसिले में 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया था। उनके वकील ने इस याचिका का विरोध किया, जबकि अभियोजन पक्ष ने कहा कि कुमार मौजूदा जांच में हस्तक्षेप कर सकते हैं। उनकी पहले बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीस हजारी कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल के सामने पेश किया गया। इससे पहले जज ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी। 17 मई को स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उन्हें किस हद तक परेशान किया गया और किस तरह से उन्हें प्रताड़ित किया गया था। वह 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर गई थीं।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading