25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में भूस्खलन से सात लोगों की मौत

काबूल, 24 जून । पूर्वी अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के एक गांव में भूस्खलन से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी बख्तार ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, प्रांत के जनिखैल जिले के जकोरगोर गांव में रविवार रात आई प्राकृतिक आपदा में एक घर बह गया। अफगानिस्तान के सुदूर इलाकों में आज भी ज्यादातर लोग मिट्टी के घरों में रहते हैं। इस कारण भारी बारिश, हिमपात और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय उन्हें नुकसान की आशंका बनी रहती है।

अन्य ख़बरें

‘उन पर कड़ा प्रहार करेंगे’, जॉर्डन में मिसाइल अटैक के बाद ट्रंप ने ईरान को दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

Newsdesk

एससीओ समिट में ईरान को भारत से बड़ी उम्मीदें: पीएम मोदी और पेजेश्कियन की मुलाकात में होर्मुज और चाबहार पर रहेगा फोकस

Newsdesk

अमेरिकी राजदूत गोर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जापारोव से मिले, साझेदारी बढ़ाने पर जताई प्रतिबद्धता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading