21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

जापान में अमेरिकी सैनिक पर नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप

टोक्यो, 26 जून। जापान के ओकिनावा द्वीप समूह में एक अमेरिकी सैनिक पर एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। क्योडो न्यूज ने मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया, ”नाहा जिला लोक अभियोजक कार्यालय ने 27 मार्च को 25 वर्षीय ब्रेनन वाशिंगटन के खिलाफ आरोप दायर किया। इस पर अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को लेकर स्थानीय विरोध और भड़कने की संभावना है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वायुसेना के सदस्य ने कथित तौर पर लड़की को 24 दिसंबर 2023 को योमितान के एक पार्क में अपनी कार में बात करने के लिए आमंत्रित किया और उसे अपने आवास पर ले गया, जहां उसने लड़की को चूमने और उसके शरीर के निचले हिस्से को छूने जैसे अभद्र कृत्य किए, जबकि वह जानता था कि लड़की की उम्र 16 वर्ष से कम है। लड़की से संबंधित एक व्यक्ति ने घटना के दिन ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मामले की जांच के बाद पुलिस ने 11 मार्च को संदिग्ध के कागजात अभियोजकों को भेज दिए। उन्होंने बताया कि मामले की पहली सुनवाई नाहा जिला न्यायालय में 12 जुलाई को होगी। ओकिनावा में जापान में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों में से 70 प्रतिशत मौजूद हैं, जबकि देश के कुल भू-भाग का यह केवल 0.6 प्रतिशत है। अमेरिकी सैन्यकर्मियों और गैर-सैन्य कर्मियों द्वारा किए गए अपराध स्थानीय लोगों के लिए लगातार शिकायत का विषय रहे हैं। 1995 में तीन अमेरिकी सैनिकों द्वारा ओकिनावा की 12 वर्षीय छात्रा का बलात्कार किया गया था, जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखा गया था। वहीं 2016 में एक पूर्व अमेरिकी बेस कर्मचारी ने 20 वर्षीय महिला का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी, जिसे बाद में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading