21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

एसबीआई ने इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के माध्यम से 10 हजार करोड़ जुटाए

मुंबई, 27 जून। देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 15 सालों के इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिए 10 हजार करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह राशि 7.36 प्रतिशत की कूपन रेट पर जुटाई है। एसबीआई ने कहा कि बॉन्ड के माध्यम से मिलने वाली राशि का उपयोग राजमार्गों, पावर प्लांट, बुनियादी ढांचे और किफायती आवास क्षेत्रों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। इसके अलावा लॉन्ग टर्म संसाधनों को बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा। एसबीआई ने कहा कि इस निर्गम को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और यह पांच हजार करोड़ रुपये के आधार निर्गम आकार के मुकाबले लगभग चार गुना ज्यादा अभिदान मिला। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि इस निर्गम से लॉन्ग टर्म बॉन्ड कर्व विकसित करने में मदद मिलेगी और अन्य बैंकों को भी लंबी अवधि के बॉन्ड जारी करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड से प्राप्त इनकम को स्टैचटोरी लिक्विडिटी रेश्यो (एसएलआर) और कैश रिजर्व रेश्यो (सीआरआर) जैसी रेग्युलेटरी रिजर्व रिक्वायरमेंट्स से छूट दी गई है। पूरी राशि को ऋण देने के कामों में लगाया जा सकता है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading