38.1 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शेफ बने जॉन लीजेंड

John Legend. (Photo: Twitter/@johnlegend)

लॉस एंजेलिस, 30 अप्रैल| ‘ऑल ऑफ मी’ और ‘टुनाइट’ जैसे हिट गाने देने वाले संगीतकार जॉन लीजेंड कोरोनोवायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बीच शेफ बन गए हैं।

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ब्रिटिश गायक, गीतकार जेसी वेयर के पोडकास्ट ‘टेबल मेनर’ पर कहा, “मैं अपने घर में नाश्ता पकाने के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार हूं, इसलिए मैं अपने बच्चों के लिए पेनकेक्स बनाता हूं, मैं अपने लिए और क्रिसी के लिए ऑमलेट्स, वेफल्स, फ्रेंच टोस्ट बनाता हूं। बहुत ज्यादा से ज्यादा आप किसी भी तरह के नाश्ते में क्या कल्पना कर सकते हैं – बेकॉन, सॉसेज इन सभी चीजों के लिए मैं जिम्मेदार हूं।”

लीजेंड की पत्नी और मॉडल क्रिसी टीजन एक लोकप्रिय कुकबुक की लेखिका हैं।

संगीतकार का कहना है कि वह कुछ वक्त के लिए गायकी से दूर रहना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “वह खाना पका-पका कर थक गई हैं। खासतौर पर तब जब उसने अपनी (नवीनतम कुकरीबुक) किताब को पूरा किया। यह लगभग तब होता है जब मैं अपना टूर पूरा कर चुका होता हूं और कुछ वक्त के लिए गायन से दूर रहना चाहता हूं। मुझे लगता है कि जब वह भी अपनी किताब पूरी करती है तो उसे भी ऐसा ही लगता होगा। वह कुछ समय के लिए उससे दूर रहना चाहती है और तब वह अपने अंदर क्रिएटिविटी को महसूस नहीं कर रही होती है।”

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर गोविंदा और उपासना सिंह ने दी बधाई, नेतृत्व और अनुशासन की सराहना

Newsdesk

कंगना रनौत स्टारर ‘तनु वेड्स मनु : द नेक्स्ट चैप्टर’ की तैयारियां तेज, इसी साल शुरू होगी शूटिंग

Newsdesk

वरुण धवन ने इस एक्ट्रेस को बताया पॉप कल्चर आइकॉन, बोले- उनकी जगह कोई नहीं ले सकता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading