September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयव्यापार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बजाज ऑटो के साथ एमओयू

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और बजाज ऑटो लिमिटेड में एमओयू साइन

 चंडीगढ़, 27 जून । चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने कौशल विकास के लिए बजाज ऑटो लिमिटेड के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) किया है। इसका उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास के लिए एकेडमी और इंडस्ट्री को साथ लाना है। बजाज ऑटो ने चार चरण के तहत यह प्रोग्राम तैयार किया है। बजाज बेस्ट के नाम से इसकी शुरुआत होगी। इस स्किल सेंटर को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सेंटर बनाया गया है। एडमिशन के लिए छात्रों को पहले चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। यहां वर्ल्ड क्लास ट्रेनर भी पहुचेंगे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ह्रदयाश देशपांडे ने बताया कि ऑनलाइन टेस्ट के जरिए विद्यार्थियों को परीक्षा देनी होगी। ऑनलाइन टेस्ट के बाद पर्सनल टेस्ट होगा। छात्रों के स्किल डेवलपमेंट पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे यहां से डिग्री लेकर विद्यार्थी इंडस्ट्री में दाखिल हो रहे हैं। विश्व स्तरीय प्रशिक्षण लेने के बाद बच्चों के हाथ में नौकरी के दो-तीन ऑफर होंगे। हमारे यहां प्रैक्टिकल नॉलेज होगी, जिसमें वे मशीनों पर काम करेंगे और देश में ही बेहतर नौकरी का उन्हें अवसर मिलेगा।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading