23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

स्पिनरों ने बदला चुकाया, भारत फ़ाइनल में पहुंचा

 गुयाना, 28 जून । लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (23 रन पर तीन विकेट) और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (19 रन पर तीन विकेट) की घातक स्पिन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को टी 20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुरूवार को 68 रन से रौंद कर 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार का बदला चुका लिया और फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत का 29 जून को फ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। भारत ने टॉस हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (57) के लगातार दूसरे अर्धशतक की बदौलत वर्षा प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया और फिर गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को 16.4 ओवर में 103 रन पर ढेर कर दिया। अक्षर और कुलदीप के तीन-तीन विकेट के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 12 रन पर दो विकेट झटके। इंग्लैंड के दो बल्लेबाज रन आउट हुए। अपने पहले तीन ओवर में पहली गेंद पर एक-एक विकेट लेने वाले पहले अक्षर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इससे दमदार जीत किसी नॉकआउट मैच में और क्या ही होगी? भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कठिन पिच पर एक अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया था और फिर बाकी काम उनके स्पिनर्स ने कर दिया। अक्षर ने इंग्लैंड को पावरप्ले में तीन झटके दिए और वे फिर इन झटकों से कभी उबर ही नहीं पाए। भारतीय टीम लगभग आठ महीने के अंदर ही दूसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जोस बटलर ने 23, हैरी ब्रूक ने 25 और जोफ्रा आर्चर ने 21 रन बनाये। लियाम लिविंगस्टोन 11 रन बनाकर रन आउट हुए। इससे पहले बारिश के कारण टॉस में विलम्ब हुआ। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। धीमी गति और कम उछाल वाली पिच पर भारत ने पावर-प्ले के अंदर विराट कोहली और ऋषभ पंत के विकेट गंवा दिए। भारतीय पारी के दौरान फिर बारिश आने से खेल रुका। तब तक भारत ने आठ ओवर में 65/2 रन बना लिए थे। मुकाबले के लिए धीमी पिच पर स्पिनरों के ख़िलाफ़ शॉट लगाना बिल्कुल आसान नहीं था। गेंद टर्न ले रही थी । दोहरा उछाल था। साथ ही तेज़ गेंदबाज़ों को भी भले ही ज़्यादा मूवमेंट नहीं मिल रहा था लेकिन कई गेंदें नीची रह रही थीं। भारत एक सम्मानजक स्कोर तक पहुंच गया। कप्तान रोहित ने लगातार दूसरा अर्धशतक ठोका। उन्होंने 39 गेंदों पर 57 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए। रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सूर्या ने 36 गेंदों पर 47 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों पर 23 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 17 और अक्षर पटेल ने 10 रन बनाकर भारत को 171 रन तक पहुंचाया जो मैच विजयी साबित हुआ। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने तीन विकेट लिए जबकि रीस टॉप्ली, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading