29.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

Madhya Pradesh News – इंदौर में फर्जी टैंकर घोटाला : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

इंदौर में फर्जी टैंकर घोटाला : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

Indore News, 28 जून । मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर नगर निगम में जलापूर्ति के लिए उपयोग में लाए जा रहे टैंकरों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नगर निगम में 100 टैंकर फर्जी तौर पर चल रहे हैं। इंदौर नगर निगम द्वारा आम जनों तक पानी मुहैया कराने के लिए 400 टैंकरों का उपयोग किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि इंदौर नगर निगम फर्जीवाड़े का अड्डा बन गया है। फर्जी बिल घोटाले के बाद अब फर्जी टैंकर घोटाला सामने आया है। पानी आपूर्ति के लिए चल रहे निगम के 400 टैंकरों में से 100 से ज्यादा टैंकर फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि अफसरों और पार्षदों ने अपनी कमाई के लिए इन टैंकरों को पानी सप्लाई की लिस्ट में लिखवा रखा है, वास्तव में ये और किसी काम में लगे हैं। हर साल गर्मियों में यह फर्जीवाड़ा अफसरों और पार्षदों की कमाई का बड़ा जरिया बनता है। उन्होंने आगे कहा कि मेयर पुष्यमित्र भार्गव कहां गए आपके दावे कि आईएमसी में कोई घोटाला नहीं होने दूंगा। अब तो जो हो रहा है, वो आपकी आंख के नीचे हो रहा है। बता दें कि गर्मी के मौसम में जल संकट के मद्देनजर तमाम नगरीय निकायों से लेकर पंचायत तक में टैंकर के सहारे जलापूर्ति की जाती है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्तमान में आमजन को पानी आसानी से मिले, इसके लिए टैंकरों का सहारा लिया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

पुष्पराजगढ़ की बदहाल स्वास्थ्य, सड़क और यातायात व्यवस्था पर विकास मंच का हल्लाबोल

Newsdesk

छात्राओं ने अपने हाथों से गढ़े गणपति, विद्यालय हुआ भक्तिमय
गणेश उत्सव में दिखी छात्राओं की रचनात्मकता, डॉ. कौशलेंद्र सिंह एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

Newsdesk

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर अब मात्र 50 रुपये में बॉडी मसाज की सुविधा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading