21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान एक्स पर रिकॉर्ड एक्टिविटी : एलन मस्क

Blow to Biden as poll shows Trump in lead for US presidential election

नई दिल्ली, 29 जून । टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टीवी पर पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिकॉर्ड गतिविधि दर्ज की गई। मस्क के स्वामित्व वाले एक्स ने बताया कि अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट पर मिनट-दर-मिनट चर्चा “प्रसारण शुरू होने के बाद 90 मिनट में 19 गुना हो गई।” कंपनी ने कहा कि डिबेट के दौरान एक्स पर दुनिया भर में चर्चाओं का पैमाने चौंकाने वाला था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बताया कि डिबेट के दौरान दो अरब से ज्यादा इम्प्रेशन दर्ज किये गये। इनमें 24.2 करोड़ वीडियो व्यूज और 20 लाख पोस्ट शामिल थे। मस्क ने कहा कि अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान एक्स पर रिकॉर्ड गतिविधियां दर्ज की गईं। एक यूजर ने लिखा, “डिबेट के दौरान एक्स पर बवाल मचा हुआ था। डिबेट के एक्स पर लाइव स्ट्रीम को भी काफी लोगों ने देखा।” एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा कि बिना किसी सेंसरशिप के डर के “लोगों को इस मुद्दे पर खुलकर बात रखने की अनुमति देने के जबरदस्त परिणाम दिखे”। बहस के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि उनका प्रदर्शन “अच्छा” रहा और उनके प्रदर्शन से निराश कुछ डेमोक्रेट्स की चुनावी दौर से हट जाने की सलाह पर अमल की संभावना से इनकार किया। राष्ट्रपति ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे लगता है कि मैंने अच्छा (प्रदर्शन) किया।” हालांकि कई डेमोक्रेट्स को चिंता सता रही है कि बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के सामने पर्याप्त चुनौती नहीं पेश कर सकेंगे।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading