28.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

भारत-द. अफ्रीका मुकाबले पर बारिश का साया, मैच धुला तो किसे मिलेगी ट्रॉफी?

ICC Men's T20 World Cup 2024

बारबाडोस, 29 जून । टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मैच भारत और द. अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीम स्टेडियम पहुंच चुकी है, लेकिन इस मैच पर बारिश का खतरा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आईसीसी ने इस मैच के लिए क्या नियम बनाए हैं? भारत और दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीमें हैं। फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में एडेन मार्कराम की टीम से भिड़ेगी। भारत आईसीसी टूर्नामेंट में अपने 11 साल के ट्रॉफी सूखे को खत्म करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। जबकि दक्षिण अफ्रीका किसी भी सीमित ओवर के प्रारूप में अपना पहला विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश में है। एक बात तो तय है कि यह मुकाबला बेहद रोमांचक और मौजूदा टूर्नामेंट की दो बेस्ट टीमों के बीच होगा, लेकिन इस बीच फैंस के लिए बारिश एक बड़ी दुश्मन बनी हुई है। हालांकि, इस मुकाबले के लिए एक रिजर्व डे भी है, मगर वहां भी बारिश का खतरा है। ऐसे में सवाल उठता है कि बारिश होने की स्थिति में आईसीसी ने विश्व चैंपियन चुनने के लिए क्या नियम बनाए हैं? आइये जानते हैं- नियम के बारे में जानने से पहले बारबाडोस के मौसम का हाल जान लीजिए। बारबाडोस में इस समय बारिश की संभावना बहुत अधिक है। एक दिन पहले यानी 28 जून को भी वहां खूब बारिश हुई। जानकारी के अनुसार, मैच के समय भी 40-50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। फाइनल में 30 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है, लेकिन बारिश का खतरा उस दिन भी है। अगर 29 जून को बारिश नहीं रुकती है तो फैंस को फाइनल मुकाबले के लिए और एक दिन का इंतजार करना होगा। हालांकि, आईसीसी की पहली कोशिश है कि पहले दिन ही मैच को खत्म किया जाए। इसलिए मैच के अलावा 3 घंटे 10 मिनट का एक्स्ट्रा समय दिया है। बारिश या किसी अन्य कारणों के चलते 29 जून को कम से कम 10-10 ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता है तो मैच रिजर्व-डे (30 जून) में जाएगा। रिजर्व डे के दिन भी नियम यही रहेंगे। वहीं, मैच रद्द होने की स्थिति में भारत और दक्षिण अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading