21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के भाषण को लेकर बांसुरी स्वराज ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 2 जुलाई । भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर राहुल गांधी द्वारा सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में दिए गए भाषण में तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बयान देने के लिए नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है। बांसुरी स्वराज ने स्पीकर बिरला को लिखे अपने पत्र में नियम 115 के तहत उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) ने अग्निवीर, किसान आंदोलन को लेकर भाजपा के रवैये और किसानों को मिलने वाली एमएसपी को लेकर तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बातें अपने भाषण के दौरान सदन में कही है। भाजपा सांसद ने स्पीकर बिरला से कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा अपने भाषण में जानबूझकर की गई तथ्यात्मक गलतियों का लोकसभा अध्यक्ष संज्ञान लें और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करें। दूसरी तरफ लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने भाषण से हटाई गई टिप्पणियों और अंशों को लेकर स्पीकर को खत लिखा है। उन्होंने भाषण के अंश हटाए जाने पर हैरानी जताई है। राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर से अनुरोध करते हुए उनके भाषण के हटाए गए अंशों को फिर से बहाल करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने भाषण में कई अनर्गल बातें कही और उनमें से सिर्फ एक शब्द को कार्रवाई से हटाया गया।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading