25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

भारतीय रेलवे की माल ढुलाई से आय 11.1 प्रतिशत बढ़कर 14,798 करोड़ रुपये हुई

नई दिल्ली, 3 जुलाई । भारतीय रेलवे की माल ढुलाई से आय जून 2024 में 11.1 प्रतिशत बढ़कर 14,798.11 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि पिछले वर्ष समान अवधि में 13,316.81 करोड़ रुपये थी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष जून में रेलवे ने 135.46 मिलियन टन कार्गों का परिवहन किया है। इस दारौन माल ढुलाई में सालाना आधार पर 10.07 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जो कि पिछले साल समान अवधि में यह 123.06 मिलियन टन थी। डेटा के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने जून 2024 में 60.27 मिलियन टन कोयला (घरेलू उत्पादित कोयला) और 8.82 मिलियन टन आयातित कोयला, 15.07 मिलियन टन लौह अयस्क, 5.36 मिलियन टन पिग आयरन और तैयार स्टील, 7.56 मिलियन टन सीमेंट, 4.21 मिलियन टन खाद्य उत्पाद, 5.30 मिलियन टन उर्वरक, 4.18 मिलियन टन मिनरल ऑयल, 6.97 मिलियन टन कंटेनर और 10.06 मिलियन टन अन्य सामानों का परिवहन किया है। भारतीय रेलवे के बयान के मुताबिक, ‘हंगरी फॉर कार्गो’ मंत्र के तहत रेलवे ने अपनी सर्विस क्वालिटी में काफी सुधार किया और कीमतों को प्रतिस्पर्धी बनाया गया है। बयान में आगे कहा गया कि ग्राहक केंद्रित एप्रोच और बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट्स के काम करने के कारण रेलवे ने इतने शानदार नतीजे पेश किए हैं।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading