30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, पांच नक्सली मुठभेड़ में ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, पांच नक्सलियों को किया ढेर

नारायणपुर (छत्‍तीसगढ़), 3 जुलाई । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। शवों को लेकर सुरक्षा बल जिला मुख्यालय पहुंचे। इसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार से मुठभेड़ चल रही थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने पांच वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए और नक्सल सामग्री जब्त की है। बताया गया है कि अबूझमाड़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा-कोंडागांव जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके की घेराबंदी की और पांच नक्सलियों को मार गिराने में बड़ी सफलता हासिल की।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading