25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे बिहार के स्टूडेंट ने की आत्महत्या

JEE aspirant from Bihar commits suicide in Kota

 जयपुर, 4 जुलाई । राजस्थान के कोटा में एक और छात्र ने मौत को गले लगा लिया। कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे बिहार के संदीप कुमार ने आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को संदीप कुमार का शव उसके कमरे में लटका मिला। पीजी में रहने वाले अन्य छात्रों ने खिड़की से शव देखा और तुरंत मालिक को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। छात्र बिहार के नालंदा का रहने वाला था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदीप कुमार जेईई की तैयारी कर रहा था और पिछले दो साल से कोटा में रह रहा था। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात उसने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शव को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पता चला है कि उसके चाचा ने एक दिन पहले ही उसके अकाउंट में पैसे जमा करवाए थे। संदीप कुमार के माता-पिता की चार साल पहले मौत हो गई थी। संदीप के चाचा उसकी पढ़ाई का खर्च उठा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि उसके चाचा ने ही संदीप का कोटा के संस्थान में दाखिला दिलाया था। आगे की जांच की जा जारी है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment