September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Mp News – मध्य प्रदेश में बंद होंगे मदरसे, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए संकेत

Chhindwara, 06 जुलाई । मध्य प्रदेश में मदरसे बंद हो सकते हैं। इस बात के संकेत प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए हैं। सीएम मोहन यादव शुक्रवार को अमरवाड़ा विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर प्रचार करने सुरलाखापा गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने पार्टी के एक आदिवासी कार्यकर्ता अखिलेश धुर्वे के घर जमीन पर बैठकर भोजन किया। सीएम ने कुटकी का भात, कढ़ी, मक्के की रोटी और भर्ता का स्वाद चखा। खाना खाने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश में मदरसों को बंद करने के संकेत दिये। दरअसल, विधानसभा में विपक्ष इन दिनों इस बात को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है कि सरकार मदरसों को बंद करने की तैयारी कर रही है। विपक्ष के इसी हंगामे पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, तो सीएम मोहन यादव ने कहा कि धीरे-धीरे सब बंद करेंगे, आप लोग चिंता मत कीजिए। बता दें कि मध्य प्रदेश की राजनीति इन दिनों मदरसों को लेकर गरमाई हुई है। सरकार का कहना है कि गैर कानूनी तरीके से चल रहे मदरसों में बच्चों को कट्टरता का पाठ पढ़ाया जाता है। इसके अलावा कई ऐसी गतिविधियां भी होती हैंं, जो देश और समाज के लिए घातक हैं।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading