25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Mp News Today – मध्य प्रदेश में कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

Bhopal News, 10 जुलाई । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे लोगों से भारी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और सात घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पिपरिया के कुछ लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वाहन में 11 लोग सवार थे। बरेली- पिपरिया मार्ग पर राइस मिल के करीब वाहन अनियंत्रित होने के बाद सड़क से उतरकर एक पेड़ से जा टकराया। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें नर्मदापुरम के एक अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading