September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

सोनीपत के गोहाना में शख्स की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या

sonipat haryana 11 जुलाई । हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गुरुवार को गोहाना में अज्ञात हमलावरों ने एक दूधवाले को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सोनीपत के गोहाना के शामडी गांव के रहने वाले जोगेंद्र पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सोनीपत पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, सोनीपत का दूधवाला जोगेंद्र गुरुवार सुबह गोहाना से दूध देकर वापस लौट रहा था। इसी बीच सैनीपुरा गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें जोगेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस के आला-अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। चश्मदीद ने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे जिन्होंने दूधवाले पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। डीसीपी रविंद्र तोमर ने बताया कि शामडी गांव के रहने वाले जोगेंद्र पर बाइक सवार तीन युवकों ने करीब दस राउंड फायर की है, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक दूध बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि साल 2020 में हुए मर्डर में मृतक के बेटे का नाम आया था। फिलहाल इस हत्याकांड को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने कहा आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading