September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

Jabalpur News: अस्पताल के गेट पर मां ने दिया बच्चे को जन्म, एल्गिन हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही

जबलपुर के एल्गिन हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक महिला प्रसव पीड़ा के बाद शुक्रवार रात को अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण स्टाफ ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल परिसर में खून बिखरा हुआ देखा गया, जो अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है।

परिजनों ने महिला की हालत देखकर उसे भर्ती करने की कई बार गुहार लगाई, लेकिन स्टाफ ने कोई ध्यान नहीं दिया। बच्चे के जन्म के बाद आनन-फानन में महिला और नवजात को अस्पताल में भर्ती किया गया। इस घटना से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी न तो फोन उठा रहे हैं और न ही कोई स्पष्टीकरण दे रहे हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: आयुष्मान भारत ‘निरामयम’ योजना में गड़बड़ी पर 83 अस्पतालों पर कार्रवाई

Newsdesk

जिले में 15 दिवस से अधिक ठहरने वाले व्यक्तियों की थाने में देनी होगी सूचना- कलेक्टर

Newsdesk

मॉडल रोड के कार्य में तेजी लाने के निर्देश, सीएमओ ने किया मैदानी निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading