34.8 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली में की सोनिया गांधी से मुलाकात

नई दिल्ली, 13 जुलाई । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया गांधी से इस मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद सोनिया गांधी के साथ हमारी मुलाकात नहीं हुई थी। इसलिए मैं उनसे मिलने आया हूं। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने ईडी की हिरासत में रात साढ़े आठ बजे राजभवन पहुंचकर सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 1 फरवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया था। बाद में, झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 जून को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। उसके बाद उन्होंने फिर से सीएम पद की शपथ ली।

अन्य ख़बरें

‘स्कूल चलो अभियान’ की खुली पोल: कहीं ताले, कहीं गंदगी, जर्जर भवनों में पढ़ने को मजबूर बच्चे

Newsdesk

नर्मदा किनारे अवैध रेत खनन पर बड़ा प्रहार: तीन नावें मौके पर तोड़ीं, 13 करोड़ से अधिक का जुर्माना

Newsdesk

महाराणा प्रताप जयंती पर खुला रहा अंजुमन इस्लामिया स्कूल, जांच के निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading