September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

Bihar – बिहार के मुंगेर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या

munger bihar, 13 जुलाई । बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काली स्थान के समीप बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कासिम बाजार थाना निवासी मंजीत मंडल और चंदन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मंजीत और चंदन एक कार पर सवार थे। उन्होंने एक होटल के पास रुककर होटल के कर्मचारी को कुछ लाने को कहा। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने उन दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में मंजीत मंडल और चंदन कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ (सदर) राजेश कुमार ने बताया कि दोनों मृतक की पहचान हो चुकी है। मृतकों में शामिल मंजीत मंडल प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था और इसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसे पुलिस खंगाल रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading