22.7 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

आदित्य मोर ने अंडर-18 में जीते एकल और युगल ख़िताब

आदित्य मोर ने अंडर-18 में जीते एकल और युगल ख़िताब

चंडीगढ़, 13 जुलाई। राउंडग्लास टेनिस अकादमी के आदित्य मोर ने यहां सीएलटीए स्टेडियम में आयोजित एआईटीए-सीएलटीए नेशनल सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल और युगल दोनों खिताब जीतकर अपना दबदबा बनाया। लड़कों के एकल फाइनल में, हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले 10वीं वरीयता प्राप्त आदित्य ने राउंडग्लास टेनिस अकादमी (आरजीटीए) के पंजाब के गुरबाज नारंग को 6-1, 6-3 से हराया। आरजीटीए के लड़कों ने ब्वायज वर्ग में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा और चारों सेमीफाइनलिस्ट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। आरव चावला, जिन्होंने आदित्य मोर के साथ जोड़ी बनाकर युगल जीता, और तनुष घिल्डियाल दो अन्य सेमीफाइनलिस्ट थे। आदित्य ने आरव चावला के साथ मिलकर गुजरात के जेविन कनानी और महाराष्ट्र के नीरज रिंगनगांवकर की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर युगल खिताब जीता। सेमीफाइनल में आदित्य और आरव की गैरवरीय जोड़ी ने शीर्ष वरीय मणिपुर के अश्वजीत सेनजाम और दिल्ली के रियान शर्मा को 6-2, 6-2 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

अन्य ख़बरें

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

लद्दाख में सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील

Newsdesk

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को भारतीय विरासत से जुड़े खास उपहार भेंट किए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading