22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कर्नाटक में कांग्रेस राज में चल रही खटाखट लूट, लगाया जा रहा जजिया टैक्स: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली, 15 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने दूध, पेट्रोल, डीजल और बसों के किराए में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर कांग्रेस की कर्नाटक सरकार पर सवाल उठाए। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स अकाउंट पर एक खबर शेयर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- “कर्नाटक में दूध, पेट्रोल, डीजल, पानी के बाद अब बसों किराए में भी बढ़ोतरी होगी। कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा खटाखट लूट मॉडल चल रहा है।” शहजाद पूनावाला ने एमयूडीए घोटाले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को एमयूडीए घोटाले के जरिए 5000 करोड़ लूटा गया। एससी/एसटी के 37 फीसदी फंड को ट्रांसफर किया गया। आम आदमी पर जजिया जैसा कर लगाया जा रहा। गारंटी और लूट के नाम पर राज्य को दिवालिया बना दिया गया। कांग्रेस सबसे ज्यादा आम आदमी विरोधी, किसान विरोधी, दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी पार्टी है। दरअसल, कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने बिक्री कर में संशोधन किया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस किराए में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। एक महीने पहले ही पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया गया था। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की हाल ही में एक बैठक हुई थी, जिसमें यह बताया गया कि पिछली तिमाही में 295 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। इसी को देखते हुए अधिकारियों ने प्रस्ताव पेश किया और बसों के किराए में बढ़ोतरी की बात कही। वहीं, कर्नाटक सरकार के इस फैसले की विपक्षी दलों भाजपा और जेडीएस ने आलोचना की है। उन्होंने इस फैसले को जनता के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला बताया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने दूध के दाम भी बढ़ाए थे, जिसकी भी आलोचना की गई थी।

अन्य ख़बरें

के खेत की बाड़ी में छिपाकर रखी थी शराब, 1,948 पाव जब्त

Newsdesk

नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल अधीक्षक को हाईकोर्ट का नोटिस, चार सप्ताह में जवाब तलब

Newsdesk

11 केवी लाइन पर करंट लगने से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Newsdesk

Leave a Comment