20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

के खेत की बाड़ी में छिपाकर रखी थी शराब, 1,948 पाव जब्त

गन्ने

क्राइम ब्रांच और केंट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो लाख रुपए की शराब के साथ रोहित पासी गिरफ्तार
जबलपुर। शहर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और केंट थाना पुलिस ने सदर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गन्ने के खेत की बाड़ी में शराब छिपाकर रखी थी। पुलिस ने मौके से देशी और अंग्रेजी शराब के कुल 1,948 पाव जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई है।

केंट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र पटले के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सदर स्थित बगीचा नंबर 68, चिकनी रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अवैध रूप से शराब का भंडारण कर रखा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और केंट पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।
पुलिस टीम गन्ने के खेत के पास पहुंची तो मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित पासी उर्फ मटका (36), निवासी बगीचा नंबर 68, सदर बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के खेत में बने मकान से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत की बाड़ी में शराब की पेटियां और खुली शराब मिली। पुलिस ने नीले बैग से देशी शराब के 100 पाव, 36 पेटियों से 1,800 पाव देशी शराब, एक खुली पेटी से बैगपाइपर अंग्रेजी शराब के 22 पाव और दूसरी पेटी से मैकडॉवेल्स रम के 26 पाव बरामद किए।
पुलिस ने कुल 1,948 पाव शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment