32.2 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत का नाम नहीं लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने नहीं रखा पद का मान : सिरसा

नई दिल्ली, 15 जुलाई। भाजपा राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कनाडा के पीएम के व्यवहार की निंदा करते हुए कहा है कि दिलजीत दोसांझ के शो में पहुंचकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जिस तरह से उनके साथ फोटो लेकर पोस्ट किया, उससे हमें बहुत फक्र हुआ। लेकिन, अपनी पोस्ट में भारत का नाम नहीं लेकर उन्होंने पीएम पद की गरिमा का मान नहीं रखा। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “कल जो हमने दिलजीत दोसांझ का शो (कनाडा में) देखा, वो अद्भुत नजारा था, वो अतुल्य था। वहां पहुंचकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जिस तरह से दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी फोटो पोस्ट की, वह गौरवमयी था। हमें बहुत फक्र हुआ कि एक भारतीय, एक पंजाबी कलाकार ने अपनी कला के दम पर दुनिया के अंदर ऐसी पैठ बनाई कि वहां के चुने हुए प्रधानमंत्री आकर उनके साथ अपनी फोटो डालते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन, उसके बाद कनाडा के पीएम ने जो किया, उन्हें इसका खेद है, बहुत दुख है। उन्होंने अपने किए हुए अच्छे काम को मिट्टी कर दिया, जब उन्होंने भारत के इस नौजवान के प्रति अपने भाव को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में व्यक्त करते हुए भारत का नाम नहीं लिया। कनाडा के पीएम को अपने प्रधानमंत्री पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए पोस्ट करना चाहिए था।” दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर लिखा था, “दिलजीत दोसांझ को उनके शो से पहले शुभकामनाएं देने के लिए रोजर्स सेंटर में पहुंचा। कनाडा एक महान देश है, जहां पर पंजाब का एक लड़का इतिहास बना सकता है और स्टेडियम सोल्ड आउट कर सकता है। विविधता सिर्फ हमारी ताकत नहीं है। यह हमारी सुपर पावर है।

अन्य ख़बरें

वायु सेना स्वदेशी कामिकेज ड्रोन करेगी विकसित, 16,000 फीट की ऊंचाई पर भर सकेंगे उड़ान

Newsdesk

कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट

Newsdesk

दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading