31.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

नवी मुंबई में एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत, 49 घायल

नवी मुंबई में एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत, 49 घायल

मुंबई, 16 जुलाई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर नवी मुंबई के इलाके में बीती रात एक एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गये। घायलों में सात-आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार-मंगलवार आधी रात के बाद करीब एक बजे की है। बस में सवार सभी लोग डोंबिवली, नीलजे लोढ़ा के रहने वाले थे। वे भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए पनवेल से पंढरपुर जा रहे थे। बस एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रैक्टर से टकरा गई। बस में 54 लोग सवार थे। नवी मुंबई जोन-2 के उपायुक्त विवेक पानसरे ने बताया कि 45 घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है जबकि अन्य को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। सात-आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं जबकि अन्य घायल खतरे से बाहर हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सीधे सड़क से नीचे जा गिरी। रात में ही बचाव कार्य किया गया और क्रेन की मदद से बस को भी मौके से हटाया गया।

अन्य ख़बरें

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक ऑनलाइन बातचीत और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Newsdesk

मथुरा: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक

Newsdesk

20 सितंबर का पंचांग: ‘बप्पा’ की विशेष पूजा और विसर्जन होगा, दोपहर 3:23 बजे तक रहेगा सौभाग्य योग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading