July 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकबॉलीवुडराष्ट्रीय

ड्रग्स मामले में अभिनेता अमन प्रीत गिरफ्तार, हैदराबाद पुलिस करेगी जांच

ड्रग्स मामले में अभिनेता अमन प्रीत गिरफ्तार, हैदराबाद पुलिस करेगी जांच

हैदराबाद, 16 जुलाई । हैदराबाद पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई अभिनेता अमन प्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। साइबराबाद कमिश्नरेट के अधिकारियों ने अमन प्रीत सिंह को ड्रग्स मामले में हिरासत में लिया है। टीजीएनएबी के अधिकारियों ने उनके कब्जे से 35 लाख रुपये की 199 ग्राम कोकीन, दो पासपोर्ट, दो चार पहिया वाहन, 10 मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। अमन प्रीत सिंह के साथ-साथ पुलिस ने चार नाइजीरियाई लोगों को भी हिरासत में लिया है। रकुल प्रीत सिंह ने अभी तक अपने भाई की गिरफ्तारी पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पुलिस ने पुष्टि की कि अमन प्रीत सिंह को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। हैदराबाद पुलिस इस मामले की जांच करेगी। तेलंगाना एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो (टीजीएनएबी) ने एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया। इसमें एक महिला के नेतृत्व वाला गिरोह छह महीने की अवधि में बिक्री और खपत के लिए 2.6 किलोग्राम कोकीन हैदराबाद लाया था। इसके बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संदीप सांडिल्य और उनकी टीम के नेतृत्व में ब्यूरो ने हैदराबाद के 30 लोगों की पहचान की, जो इसके संभावित उपभोक्ता हैं। 30 लोगों के नाम साइबराबाद कमिश्नरेट को सौंप दिए गए हैं। इन 30 नामों में अमन प्रीत सिंह का नाम भी शामिल है।

अन्य ख़बरें

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

आईएफएफएम में ‘पल भर के लिए’ का वर्ल्ड प्रीमियर, विनीत कुमार सिंह बोले- ‘दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी हमारी कहानी

Newsdesk

तेलंगाना हाई कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को डाइड्रा कमिश्नर रंगनाथ की जगह लेने का आदेश दिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading