30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

पंजाब में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की नशे की ओवरडोज से मौत, परिवार ने मांगा मुआवजा

पंजाब में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की नशे की ओवरडोज से मौत, परिवार ने मांगा मुआवजा

नाभा, 16 जुलाई । पंजाब में नशे के चलते एक और परिवार उजड़ गया। नाभा के भादसों के पूर्व कबड्डी खिलाड़ी 37 वर्षीय सतविंदर सिंह की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। इस मामले में परिजनों का कहना है कि सतविंदर केवल शराब का नशा करता था, नशे का इंजेक्शन नहीं लेता था। परिजन ने आरोप लगाया है कि सतविंदर को उसके पार्टनर ने घर में नशे का इंजेक्शन लगाया। मृतक व्यक्ति ने साल 2020 में एक्सीडेंट के बाद कबड्डी छोड़ दी थी। वह प्राइवेट नौकरी कर रहा था और उसके दो बच्चे हैं। परिजनों ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार नशा नहीं रोक सकती, तो जो लोग नशे की वजह से मर रहे हैं, उनके परिवार को सरकार को कुछ न कुछ मुआवजा जरूर देना चाहिए। परिजनों ने कहा कि भादसों में खुलेआम नशा बिक रहा है, किसी का डर नहीं है। हमारी मांग है कि सबसे पहले उन लोगों को गिरफ्तार किया जाए जो नशीले पदार्थ बेच रहे हैं, ताकि नौजवानों का भविष्य नशे के अंधकार में ना चला जाए। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में दवा विक्रेताओं और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दवा विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें, 15 जुलाई को ड्रग्स के खिलाफ पंजाब के बठिंडा काउंटर इंटेलिजेंस को बड़ी सफलता मिली थी। पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक कंटेनर में लाई जा रही 41 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया था। इसे मोगा ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस ने बठिंडा के रिंग रोड पर कंटेनर से पोस्त बरामद किया है। काउंटर इंटेलिजेंस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था, “ड्रग्स के खिलाफ युद्ध में बड़ी जीत! काउंटर इंटेलिजेंस, बठिंडा ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई गई भारी मात्रा में 4100 किलोग्राम (210 बैग) पोस्त जब्त किया है। हम पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” इससे पहले 11 जुलाई को पंजाब के मानसा जिले के कोटडा गांव में 28 साल के हरजिंदर सिंह की नशे की ओवरडोज की वजह से मौत हो गई थी। मृतक के परिवार का कहना है कि उनका बेटा अलग-अलग नशे के दलदल में पिछले काफी समय से फंस चुका था।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading