September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

शाहरुख और सुहाना खान की फिल्म ‘किंग’ में होंगे अभिषेक बच्चन, बिग बी ने किया कंफर्म

मुंबई, 17 जुलाई । शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है। इस फिल्म के जरिए स्क्रीन पर बाप-बेटी की जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी और दूसरा यह कि इसमें अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में दिखाई देंगे। इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने खुद दी है। अमिताभ बच्चन ने पुष्टि कर दी है कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में एक्टिंग करेंगे। मंगलवार को बिग बी ने एक्स पर एक ट्वीट किया और अभिषेक के एक फैन क्लब के ट्वीट को कोट किया। ट्वीट में अभिषेक के खलनायक के रूप में होने की बात कही गई है और बताया गया कि एक्टर ‘किंग’ में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे, जिसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी हैं। इंटरनेट यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, “‘जिन्होंने अभिषेक सर को ‘ब्रीद इनटू द शैडोज’, ‘रावण’ और ‘बीबी’ में देखा है, उन्हें पता होगा कि नेगेटिव रोल में वह किस लेवल का परफॉर्मेंस दे सकते हैं। उन पर कभी शक न करें।” बिग बी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘ऑल द बेस्ट अभिषेक.. यही समय है!!! ‘किंग’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो गुरु और शिष्य के सफर को दिखाता है। खबरों की मानें तो, फिल्म में शाहरुख डॉन के रोल में नजर आएंगे। उनका ये रोल एक ग्रे शेड किरदार होगा। वहीं सुहाना खान किंग की शिष्या की भूमिका निभाएंगी। अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान इससे पहले ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में साथ काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ आनंद की प्रोड्यूस की हुई इस फिल्म को ‘सुजॉय घोष डायरेक्ट करने वाले हैं। इसे बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है। यह 2025 में स्क्रीन पर आ सकती है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, एमसीडी के वरिष्ठ सचिवालय सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाल: अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी को ‘बर्थडे गिफ्ट’ के तौर पर पौधा लगाया

Newsdesk

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading