September 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

IAS Pooja Khedkar – पुणे पुलिस ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां को हिरासत में लिया

पुणे (महाराष्ट्र), 18 जुलाई । पुणे ग्रामीण पुलिस ने गुरुवार को आईएएस-प्रोबेशनरी अफसर पूजा एमडी खेडकर की मां मनोरमा दिलीप खेडकर को महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड कस्बे से हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मनोरमा करीब एक सप्ताह से लापता थीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मुलशी में कुछ किसानों को कथित तौर पर उनकी जमीन हड़पने के लिए पिस्तौल से धमकाती नजर आ रही थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनोरमा रायगढ़ जिले के महाड कस्बे के पास एक छोटे से होटल में छिपी हुई थीं, जहां से पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया। भालगांव की पूर्व सरपंच (गांव की मुखिया) मनोरमा को पौड़ ले जाया जा रहा है, जहां पिछले शुक्रवार को एक किसान पंढरीनाथ पासलकर ने शिकायत दर्ज कराई थी। लोगों के भारी आक्रोश के बीच पौड़ पुलिस ने किसानों के सामने हथियार लहराने की घटना का संज्ञान लिया और मनोरमा और अन्य के खिलाफ पासलकर की शिकायत दर्ज की, लेकिन वह कई दिनों तक छिपी हुई थी। इसके बाद, पुणे के पुलिस आयुक्त ने हथियार लाइसेंस रद्द करने के लिए उनको नोटिस भेजा है। दो दिन पहले (16 जुलाई) लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी के निर्देशों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने पूजा खेडकर को आईएएस-प्रोबेशनर के पद से हटा दिया था और वह 23 जुलाई को मसूरी चली जाएंगी।

अन्य ख़बरें

दिल्ली के कश्मीरी गेट बस गैंगरेप केस में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

Newsdesk

भारत की नेपाल को मदद जारी, 11 सदस्यों वाली बचाव टीम और 5.5 टन मानवीय सहायता लेकर पांचवां विमान रवाना

Newsdesk

दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading