September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

पेरेंट्स बने ऋचा चड्ढा और अली फजल, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

मुंबई, 18 जुलाई । बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल पेरेंट्स बन गए हैं। ऋचा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने एक बयान में बताया कि 16 जुलाई को उनके परिवार में “हेल्दी बेबी गर्ल” आई है। कपल ने कहा, ”हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 16 जुलाई 2024 को हमारे यहां हेल्दी बेबी गर्ल का जन्म हुआ है। हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। हम अपने शुभचिंतकों का उनके प्यार तथा आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।” इसी साल फरवरी में ऋचा चड्ढा और अली फजल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था : ‘1+1=3’ एक छोटी सी धड़कन दुनिया की सबसे तेज साउंड है। दोनों की मुलाकात साल 2012 में फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई, जो गहरी होती-होती प्यार में बदल गई। एक इंटरव्यू में ऋचा ने बताया था कि पहले प्यार का इजहार उन्होंने ही किया था और अली ने तीन महीने के बाद ‘हां’ में जवाब दिया था। दोनों ने लंबे वक्त तक अपने रिश्ते को राज रखा था। मालदीव ट्रिप के दौरान अली ने ऋचा को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ने 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की, और 4 अक्टूबर 2022 को रीति-रिवाजों के अनुसार धूमधाम से लखनऊ में शादी की।

अन्य ख़बरें

‘दुनिया युद्ध में डूबी हुई है, भारत तेज गति से प्रगति कर रहा’, 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Newsdesk

7.8 प्रतिशत की विकास दर तक पहुंचना एक बड़ा बदलाव, राहुल गांधी को आर्थिक विकास की समझ नहीं : रविशंकर प्रसाद

Newsdesk

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading