21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजीराष्ट्रीय

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी से दुनिया भर में बैंक, हवाई अड्डे पर कामकाज हुए प्रभावित

नई दिल्ली, 19 जुलाई। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी आने की वजह से बैंक ग्राहकों, हवाई यात्री और सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुक्रवार को बुरी तरह प्रभावित हुए। दुनिया भर में करोड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विमान सेवाओं की बात करें, तो सर्वर में खराबी आने की वजह से विमान उड़ान नहीं भर सके, और रुके रहे। इसकी वजह से यात्री अपने गंतव्य स्थल तक नहीं पहुंच सके। सभी एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि सर्वर में खराबी आने की वजह से सेवाएं बाधित हो गई हैं। इससे यात्रियों को जो परेशानी हो रही है, उसके प्रति हम अपना खेद प्रकट करते हैं। इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट विमान सेवा कंपनियों ने लोगों से असुविधा के माफी मांगी। इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि सर्वर में खराबी होने की वजह से विमान सेवाओं को रोक दिया गया है। हम समझते हैं कि इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन जब तक सर्वर ठीक नहीं हो जाता, तब तक हमें इंतजार करना पड़ेगा। सर्वर में खराबी होने की वजह से बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। इससे कई लोगों के जरूरी काम भी प्रभावित हुए। सर्वर में आई खराबी की वजह से बैंक ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। जो लोग बैंक से संबंधित काम कराने गए थे, उन्हें सर्वर में आई खराबी की वजह से वापस लौटना पड़ा। बैंक प्रबंधकों ने भी बयान जारी कर कहा कि जब तक सर्वर में आई खराबी ठीक नहीं हो जाती तब तक हम कोई भी कार्य नहीं कर सकते। इसकी वजह से बैंक सेवा पूरी तरह से ठप रही। यही नहीं, सर्वर में आई खराबी की वजह से ब्रिटेन में स्काई न्यूज़ चैनल ऑफ एयर हो गया। ऑस्ट्रेलिया में टेलिकम्यूनिकेशन ग्रुप टेलस्ट्रा की सेवा बाधित हुई। इससे ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, सर्वर में खराबी आने की वजह से कई राज्यों और देशों में ट्रेन सेवा भी बाधित हुई। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में भी कई ट्रेनों की सेवा बाधित हुई। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा, “मंत्रालय वैश्विक आउटेज के संबंध में माइक्रोसॉफ्ट और उसके सहयोगियों के संपर्क में है। इस आउटेज का कारण पता लगा लिया गया है और समस्या के समाधान के लिए अपडेट जारी कर दिए गए हैं। एक टेक्निकल एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इस आउटेज से एनआईसी नेटवर्क प्रभावित नहीं हुआ है।।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading