28.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

हैदराबाद में ऑटो चालक ने पत्नी और बेटी की हत्या के बाद अपनी जान दी

हैदराबाद, 22 जुलाई । सिकंदराबाद के बोवेनपल्ली इलाके में रविवार को एक ऑटो चालक ने अपनी पत्नी और 10 महीने की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला तथा उसकी बेटी का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, गणेश ने अपनी पत्नी स्वप्ना और बेटी नक्षत्र की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने सुचित्रा में चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गणेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसलिए उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। गणेश के पड़ोसियों के अनुसार, वह एक ऑटो रिक्शा चालक था और परिवार कुछ साल पहले महाराष्ट्र से आया था। बोवेनपल्ली थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य ख़बरें

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में संवाद, शिखर सम्मेलन से पहले साझा की गई सालभर की झलक

Newsdesk

अयोध्या में ‘मछली खाने’ के आरोप पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम के खिलाफ मानहानि परिवाद दाखिल किया

Newsdesk

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार की बुकलेट में स्कूली शिक्षा के डेटा की सटीकता पर उठाए सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading