35.8 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

रांची के बुढ़मू में महिला और तीन साल की बच्ची के शव तालाब से मिले, पति पर हत्या का आरोप

रांची के बुढ़मू में महिला और तीन साल की बच्ची के शव तालाब से मिले, पति पर हत्या का आरोप

रांची, 22 जुलाई । रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में साड़म गांव की संगीता देवी और उसकी तीन साल की बेटी अनुष्का के शव सोमवार को गांव के एक तालाब से बरामद किए गए। संगीता देवी के मायके वालों ने उसके पति डब्लू यादव पर मां-बेटी की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की साजिश का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने डब्लू यादव को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। मृतका के पिता डहरू यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि 2020 में शादी के बाद से ही उनकी बेटी संगीता के साथ उसका पति और ससुराल वाले मारपीट करते थे। वे शादी के बाद भी मायके से दहेज लाने की मांग करते थे। दो संतानें होने के बाद भी यह सिलसिला नहीं रुका। पिछले कुछ महीनों से संगीता अपने दो बच्चों के साथ मायके में ही थी। रविवार को डब्लू यादव उन्हें लेकर अपने गांव आया था और इसके अगले ही दिन संगीता और उसकी तीन साल की बच्ची के शव तालाब में मिले। डब्लू और उसके घरवालों ने गांव में यह शोर मचाया कि संगीता ने खुद अपनी बच्ची के साथ तालाब में कूदकर जान दी है। परिजनों की मानें तो संगीता के गले, आंख और चेहरे पर चोट के निशान हैं। बुढ़मू थाना के एक अफसर ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शवों के पोस्टमार्टम से भी स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की तहकीकात जारी है।

अन्य ख़बरें

विश्व रक्तदाता दिवस पर 123वीं बटालियन सीआरपीएफ भरवेली में रक्तदान शिविर आयोजित

Newsdesk

स्वर्ण पदक से सहायक प्राध्यापक तक का सफर: सुशीला वरकड़े बनीं बेटियों के लिए प्रेरणा

Newsdesk

मलय वाटर पार्क में चल रही अवैध गतिविधि , जिला प्रशासन चुप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading