25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

असम : सड़क हादसे में छह की मौत

गुवाहाटी, 24 जुलाई । असम के करीमगंज जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में डेढ़ साल के एक बच्चे सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, नीलाम बाजार इलाके में दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर में यह दुर्घटना हुई। पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने बताया, “कार और ऑटो रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। उनके अलावा, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।” मृतकों में से पांच की पहचान जाहेदा बेगम, बेदाना बेगम, हसीना बेगम, गुलजार हुसैन और रूहुल आलम के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में से पांच एक ही परिवार के सदस्य थे, जबकि रूहुल आलम ऑटो रिक्शा चला रहा था, जिसे विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार का चालक और सह-यात्री भी घायल हो गए। घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अन्य ख़बरें

आई-पैक छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई जांच की ईडी की मांग पर सुरक्षित रखा फैसला

Newsdesk

आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, ईडी को नोटिस

Newsdesk

सनातन धर्म भारत की आत्मा, कोई भी वेद जातिभेद नहीं सिखाता : बाबा रामदेव

Newsdesk

Leave a Comment