26.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमराष्ट्रीय

अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति पर 10 लाख डॉलर की लॉटरी टिकट चोरी का आरोप

न्यूयॉर्क, 26 जुलाई । एक भारतीय मूल के व्यक्ति पर न्यूयॉर्क में 10 लाख डॉलर के जीते हुए लॉटरी टिकट को जालसाजी से हड़पने का आरोप है। रदरफोर्ड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि मीर पटेल (23) को सोमवार को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। टिकट खरीदने वाले को उसके जीतने की जानकारी दे दी गई है। लॉटरी टिकट की कथित तौर पर चोरी टेनसी स्टेट के मुर्फ्रीसबोरो में पेट्रोल पंप में हुई थी, जहां पटेल काम करता था। एक समाचार पत्र के अनुसार, जब लॉटरी टिकट खरीदने वाले व्यक्ति ने उससे स्कैन करके यह जांचने के लिए कहा कि कुछ जीता है या नहीं, तो उसने कथित तौर पर कहा कि बहुत कम राशि जीती है। जिसके बाद उसने ग्राहक को कम राशि दे दी और और कूड़े में फेंक दिया। रिपोर्ट के अनुसार, जब वह व्यक्ति स्टोर से चला गया तो पटेल ने लॉटरी के टिकट को कूड़ेदान से बाहर निकाला। छिपे हुए हिस्से को खरोंच कर टिकट पर लिखी जीत की राशि ढूंढी और उसे लॉटरी दफ्तर ले गया लेकिन कर्मचारियों को कुछ संदेह हुआ। जांचकर्ता विक डोनोहो के अनुसार, ”लॉटरी के जांचकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के कैमरों में लगे वीडियो फुटेज लिए। जिसमें दिखाया गया है कि वह कूड़ेदान से टिकट उठाता है और “टिकट के सामने वाले हिस्से को खरोंचने के बाद स्टोर में जश्न मनाता है। दरअसल, उसमें 10 लाख डॉलर का इनाम था और वह इस खुशी में जश्न मना रहा था।” इसके बाद शेरिफ कार्यालय को सूचित किया गया और पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच, क्रेग और डोनोहो ने खरीदार की पहचान करने के लिए स्टोर के वीडियो देखे और उसे लॉटरी की राशि जीतने के बारे में बताया।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading