31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

माईजीओवी के 10 साल पूरे, सीईओ ने कहा- 2047 तक विकसित भारत की दिशा में काम करने का संकल्प लिया

नई दिल्ली, 26 जुलाई। नागरिक-केंद्रित प्लेटफॉर्म माईजीओवी ने शुक्रवार को भागीदारी शासन के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया। वहीं सीईओ आकाश त्रिपाठी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए काम करने का संकल्प लिया। यह मंच अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हर नागरिक से जुड़ने का लक्ष्य रखता है। यह लोगों को सरकार से जुड़ने और साथ ही अच्छे शासन में योगदान करने की शक्ति प्रदान करता है। 26 जुलाई 2014 को लॉन्च किए गए माईजीओवी के 3 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “माईजीओवी के 10 साल पूरे होने पर बधाई! हमारे आंकड़े बहुत अच्छे हैं, आपका धन्यवाद। माईजीओवी 3.3 लाख फॉलोअर्स हैं।’ नागरिकों की भागीदारी के लिए विकसित माईजीओवी एक मंच है, जो नीति निर्माण के लिए नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी संगठनों और मंत्रालयों के साथ सहयोग करता है। यह मंच जनहित और कल्याण से जुड़े कई मुद्दों या विषयों पर लोगों की राय भी मांगता है। माईजीओवी के सीईओ त्रिपाठी ने कहा, “हमें गर्व है कि आप हमारी यात्रा का हिस्सा बने हैं, इसके लिए हर नागरिक का धन्यवाद। आइए हम साथ में मिलकर अपने समुदाय को और मजबूत बनाएं और 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए मिलकर काम करें।” विभिन्न सरकारी विभाग नागरिकों के साथ जुड़ने और नीति निर्माण के लिए परामर्श के लिए इस मंच का उपयोग करते हैं। यह योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रसारित करने का माध्यम भी है। चर्चाएं, कार्य, चुनाव, सर्वे, ब्लॉग, वार्ताएं, प्रतिज्ञाएं, क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) और जमीनी गतिविधियां — ये कुछ ऐसे तरीके हैं जिनके माध्यम से यह मंच नागरिकों के साथ जुड़ता है। मईजीएवी की एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर मजबूत मौजूदगी है। शेयरचैट, चिंगारी, रोपोसो, बोलो इंडिया और मित्रों जैसे कई भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसकी महत्वपूर्ण मौजूदगी है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading