September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बजट पर केंद्र सरकार को घेरा

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 2024-25 बजट पर केंद्र सरकार को घेरा

चंडीगढ़, 26 जुलाई । हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दिग्गज नेता दुष्यंत चौटाला ने बजट पर केंद्र सरकार को घेरते हुए इसमें हरियाणा की उपेक्षा का आरोप लगाया है। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा नीत सरकार से अलग होने वाले जजपा के सह संस्थापक ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “चुनावी वर्ष देखते हुए हरियाणा को निराशा हाथ लगी है। जो रोड प्रोजेक्ट डीपीआर और कैबिनेट सब कमेटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा अप्रूव थे, उनको भी केंद्रीय बजट में जगह नहीं दी गई।” उन्होंने आरोप लगाया, “केंद्र ने सरकार बचाने और चलाने के लिए इस बार के बजट को केवल बिहार और आंध्र तक सीमित किया है। हैरानी की बात है कि साढ़े तीन हजार करोड़ के निसार रेवाड़ी हाईवे को तो जगह नहीं मिली, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए 36 हजार करोड़ का विशेष रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पैकेज एनाउंस किया। खास बात ये है कि बिहार में 10 दिन के अंदर 11 पुल गिरे।” पूर्व डिप्टी सीएम ने रेलवे पर सरकार को घेरते हुए कहा, “रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बाद में बताया कि हरियाणा में रेलवे के लिए अलग से पैकेज दिया गया है। हालांकि फरुखनगर से झज्जर के लिए 1,200 करोड़ रुपये का नया रेल प्रोजेक्ट केंद्र सरकार ने मंजूर किया था, लेकिन उसको भी बजट में जगह नहीं दी गई। कैथल और बहादुरगढ़ रेल लाइन को भी बजट में शामिल नहीं किया गया।” किसान के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार को हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी बार-बार कहते हैं कि किसानों को हम सशक्त बनाएंगे और उनकी आय दोगुनी करेंगे। हैरानी की बात है कि 2022 में किसान सम्मान निधि में 11.39 करोड़ रुपये बांटे गये थे और इस बार केंद्रीय बजट में इसके लिए मात्र 9.26 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। साफ दिखता है कि किसान सम्मान निधि के अंदर जो सलाना 6000 रुपए हर किसान को देते थे, उसमें भी इन्होंने कटौती करने का काम किया है। पहले 11.39 करोड़ लाभार्थी थे, जो अब 9.26 करोड़ हैं। खाद्य सब्सिडी में भी कमी की गई है।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading