24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

दीपिका, आलिया भट्ट, सोनाली बेंद्रे ने पेरिस ओलंपिक में टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला

मुंबई, 27 जुलाई। पेरिस ओलंपिक का शानदार आगाज हो गया है। इस मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने भारतीय एथलीटों को हौसला बढ़ाया। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एथलीट्स के लिए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और टेबल टेनिस दिग्गज शरत कमल नजर आ रही है, जिन्होंने ओपनिंग सेरेमनी की परेड के दौरान ध्वजवाहक के रूप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया। एक्टर अजय देवगन ने एक्स पर पोस्ट किया, “सभी भारतीय एथलीटों के लिए…. आप हमारे देश का गौरव हैं। आप जो भी करते हैं, बेस्ट करते हैं। निश्चिंत रहें कि हम आपका खेल पूरे उत्साह के साथ देखेंगे। चीयर्स एंड गुड लक!” सोनाली बेंद्रे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ओलंपिक में भारतीय एथलीटों की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ”टीम इंडिया के लिए उत्साह।” आलिया भट्ट ने भी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ”आगे बढ़ो टीम इंडिया।” कार्तिक आर्यन ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर ‘चंदू चैंपियन’ के अपने किरदार मुरलीकांत पेटकर की तस्वीर शेयर की और नोट में लिखा, ‘पेरिस ओलंपिक 2024 में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों को शुभकामनाएं। चंदू चैंपियन में एक एथलीट की भूमिका निभाना एक अविश्वसनीय अनुभव और सम्मान रहा है।’ बता दें कि पेरिस ओलंपिक गेम्स का आगाज 26 जुलाई हो चुका है। खेल प्रतियोगिताएं 11 अगस्त तक चलेंगी। इसमें भारत के 117 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

अन्य ख़बरें

भारत की नेपाल को मदद जारी, 11 सदस्यों वाली बचाव टीम और 5.5 टन मानवीय सहायता लेकर पांचवां विमान रवाना

Newsdesk

दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश

Newsdesk

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading