31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हिमाचल के रामपुर में फटा बादल, 22 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन

हिमाचल के रामपुर में फटा बादल, 22 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन

रामपुर, 1 अगस्त । हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। रामपुर के झाकड़ी में गुरुवार सुबह बादल फटने से समेज खड्ड में बाढ़ आ गई, जिसमें 22 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसमें एक पावर प्रोजेक्ट के लोग भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, झाकड़ी के समेज खड्ड स्थित हाइड्रो प्रोजेक्ट के पास गुरुवार तड़के बादल फटा। इसकी जानकारी मिलते ही रामपुर उपमंडल प्रशासन, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, होमगार्ड्स और चिकित्सा दल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई। रामपुर के उपमंडल अधिकारी निशांत तोमर ने बताया कि गुरुवार सुबह बादल फटने की जानकारी मिली थी। इसके बाद क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई। और प्रभावित क्षेत्र में 22 लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा, “बादल फटने के कारण कई जगह सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। इस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर ही घटनास्थल तक राहत-बचाव के सामान को पहुंचाया जा रहा है।” उपमंडल अधिकारी निशांत तोमर ने कहा, “प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव कार्य तेजी पर है। रेस्क्यू ऑपरेशन में आईटीबीपी, स्पेशल होमगार्ड्स की टुकड़ियों की भी मदद ली जा रही है। मौंके पर एंबुलेंस और अन्य सुविधाओं के भी इंतजाम किए गए हैं।” फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित राजवन गांव में बुधवार देर रात बादल फटा था। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। इसके अलावा 11 से अधिक लोग लापता हैं।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading