31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हिमाचल में बादल फटने और भारी बारिश से हुआ नुकसान, राहुल, खड़गे ने जताया दुख

नई दिल्ली, 1 अगस्त । हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से जानमाल का नुकसान हुआ है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस हादसे पर दुख जताया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर इस विषम परिस्थिति का जायजा भी लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटने और भारी वर्षा से कई लोगों की मृत्यु और लापता होने का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन घड़ी में सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से बात कर इस विषम परिस्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि वो स्वयं इन घटनास्थलों पर जा रहे हैं और इसी दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रदेश प्रशासन इस संकट की घड़ी में राहत और बचाव कार्यों में प्रतिबद्धता के साथ लगातार सम्मिलित है। सभी लापता लोगों की जल्द से जल्द खोज की आशा कर रहा हूं।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू समेत कई क्षेत्रों में बादल फटने और भारी वर्षा से कई लोगों की मृत्यु और लापता होने की खबर बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हम अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए, ये आशा व प्रार्थना करते हैं कि लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। इस कार्य में स्वयं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री घटनास्थलों का दौरा कर रहें हैं और एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमों की मदद ली जा रही है। हम मुख्यमंत्री जी से इस विपदा पर समय-समय पर अपडेट्स ले रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि इस आपदा में जानमाल की हर संभव मदद करें।” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर लिखा, ”हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटने से कई लोगों की मृत्यु और बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने का समाचार हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य प्रशासन की कई टीमें पूरी क्षमता के साथ राहत व बचाव कार्य में लगी हैं। ईश्वर से सभी हिमाचल वासियों को सुरक्षित रखने की प्रार्थना करती हूं।” बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने बताया कि राज्य में 50 लोग लापता हैं और 2 लोगों के शव बरामद हुए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सुबह से रेवेन्यू मंत्री मेरे साथ संपर्क में है। अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई है। सभी को दिशा निर्देश दे दिया गया है। अगले 36 घंटे में अधिक बारिश होने की संभावना है। मैं हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों से अपील करूंगा कि नदी नालों के करीब न जाएं। अभी अपने सुरक्षित स्थान पर ही रहें, हमने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी है। हमने एयरफोर्स और सेना को तैयार रहने के लिए कहा है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading