November 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘मैं तुम्हारा सबसे बड़ा फैन हूं’… प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो देख निक ने किया कमेंट

मुंबई, 2 अगस्त। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने दम पर यह पहचान बनाई है। उन्होंने 2017 में हॉलीवुड का रुख किया और ‘बेवॉच’ से डेब्यू किया। अपने इस नए सफर में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। इस दौरान उनकी हिम्मत बनकर उनके साथ खड़े रहे उनके पति निक जोनस…। वाइफ प्रियंका का हौसला बढ़ाने के लिए हमेशा निक मौजूद रहते हैं। प्रियंका ने जब इंस्टाग्राम पर अपने सफर के बारे में एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, तो निक ने कमेंट में उनकी तारीफ की और कहा- “बेबी.. मैं हमेशा से तुम्हारा सबसे बड़ा फैन रहा हूं।” दरअसल, प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया। इसमें उन्होंने भारत में कई अवॉर्ड फंक्शन में स्टेज पर किए गए सभी डांस परफॉर्मेंस को शामिल किया। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों और मंच तथा नृत्य के साथ अपने अप्रत्याशित प्रेम को दर्शाया। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “साल 2001, 2002 की बात है, जब मैंने मुंबई में फिल्मों में काम करना शुरू किया था। उस समय मुझे नहीं पता था कि मुझे स्टेज से, खासकर यहां डांस परफॉर्म करने से इतना प्यार हो जाएगा।” प्रियंका ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया, जहां वह हमेशा एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में हिस्सा लेती थीं। उन्होंने कहा, “जब मैं स्कूल में थी, तो मैं हमेशा स्टेज पर एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज करती थी, लेकिन जब मैं भारत के सबसे बेहतरीन सिंगर्स के गानों पर परफॉर्म करती हूं और लाइव ऑडियंस को एंटरटेन करती हूं, तो कुछ अलग ही महसूस होता है। यह बहुत ही मजेदार लगता है।” प्रियंका ने बताया कि स्टेज पर परफॉर्म करने से उन्हें ऐसा लगता है, जैसे वह अपने पति के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने लिखा, “अपने रॉकस्टार पति निक के रोजमर्रा के काम के लेवल पर मैं आज पहुंची हूं। लेकिन जब मैं इन वीडियोज को देखती हूं, तो मुझे अपने पुराने दिनों की याद आती है, जब मैं कई दिनों तक रिहर्सल करती थी, और मुझे अद्भुत कोरियोग्राफर्स और डांसर्स का साथ मिलता था, जिसने मुझे स्टेज और सेट पर ज्यादा से ज्यादा आत्मविश्वासी बनाया।” प्रियंका ने बतौर एक्ट्रेस अपने करियर के 21 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा, “उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने अनजाने में मेरे सफर में इतने बड़े पैमाने पर योगदान दिया।” अपने थ्रोबैक वीडियो को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, “यह एक लड़की का थ्रोबैक है जो अपनी ट्वेंटीज में थी, जिसने आज जो मैं हूं उसे स्वरूप दिया। मुझे उस पर गर्व है। आप आज जो है, वह अपने बीते हुए कल की दृढ़ता की वजह से हैं

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

Newsdesk

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 15 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर में संपन्न हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, होसबाले ने दिया शताब्दी वर्ष का लेखा-जोखा

Newsdesk

Leave a Comment