23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार : प्रखंड कार्यालय में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर, 3 अगस्त। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोतीपुर प्रखंड के कथैया थाना क्षेत्र के नवलपुर मुसहरी निवासी दीपक कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह (32) के रूप में की गई है। वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन तेतरिया प्रखंड में नल जल योजना में डाटा एंट्री ऑपरेटर था। पुलिस के मुताबिक, दीपक शुक्रवार रात अहियापुर के कोल्हुआ पैगम्बरपुर बाइक से लौट रहे थे। तभी एनएच-27 पर छपरा काली मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। तत्काल दीपक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन से चार बदमाश थे। बाइक नहीं रोकने पर बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि घटनास्थल से दीपक की बाइक और लैपटॉप बरामद हुआ है। हालांकि, उनका मोबाइल नहीं मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया लूटपाट का ही मामला लग रहा है।

अन्य ख़बरें

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

Newsdesk

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading