27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीराष्ट्रीय

आ रहा है इंटरनेट का हाईस्पीड अवतार, आपके ब्रॉडबैंड से 16 लाख गुना होगा तेज

आ गया इंटरनेट का हाईस्पीड अवतार, आपके ब्रॉडबैंड से 16 लाख गुना होगा तेज

नई दिल्ली, 2 अगस्त। इंटरनेट स्लो चल रहा है, प्लान अभी तो नया लिया है। शायद नेटवर्क में कमी होगी। न जाने कितने ही सवाल मन में घर कर जाते हैं, क्योंकि, घर में इंटरनेट जो नहीं चल रहा है और अगर चल रहा है तो स्लो चल रहा है, जिससे न ही कोई वीडियो देख सकते हैं, और न ही कोई फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन, आने वाले समय में अगर सबकुछ ठीक रहा तो इंटरनेट की स्पीड 16 लाख गुना ज्यादा तेज हो जाएगी। क्योंकि, एमबीपीएस, जीबीपीएस के बाद अब आ रहा है टीबीपीएस। दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार शोधकर्ताओं ने इसको लेकर नई खोज की है। इस खोज के अनुसार, प्रति सेकंड इंटरनेट की स्पीड 402 टेराबिट्स पर सेकेंड हो जाएगी। यह सामान्य रुप से घरों में पाए जाने वाले ब्रॉडबैंड के मुकाबले मिलने वाली इंटरनेट से 16 लाख गुना ज्यादा तेज होगी। रिपोर्ट के अनुसार, यह कारनामा एस्टन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है। खास बात यह है कि उन्होंने इंटरनेट की यह हाई स्पीड मार्केट में मिलने वाली फाइबर- ऑप्टिक केबल का इस्तेमाल कर पाया है। इसी साल मार्च के महीने में वैज्ञानिकों ने एक रिकॉर्ड बनाया। आमतौर पर फाइबर-ऑप्टिक ब्रॉडबैंड कनेक्शन में एक या दो वेवलैंथ्स बैंड का इस्तेमाल होता है। वैज्ञानिकों ने इसी वेवलैंथ्स में 4 से 6 वेवलैंथ्स का इस्तेमाल कर 301 टीबीपीएस की स्पीड पाई। इससे जो स्पीड मिली वह 25 गुना तेज थी। शोध टीम का हिस्सा रहे ‘इयान फिलिप्स’ के अनुसार, हमने जो खोज की। इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। साथ ही इससे सिंगल फाइबर की क्षमता को बढ़ाने में मदद होगी। अगर इस तकनीक को भविष्य में इस्तेमाल किया गया तो ऑप्टिकल केबल कम्युनिकेशन का विकास तेजी से होगा। साथ ही डेटा सर्विसेज की डिमांड भी तेजी से बढ़ेगी

अन्य ख़बरें

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से की मुलाकात

Newsdesk

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

Leave a Comment