36.5 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

गाजियाबाद : घर में लगी आग, छह लोग बुरी तरह झुलसे

गाजियाबाद, 7 अगस्त। गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक घर में हुए गैस रिसाव के चलते आग लग गई। किचन में चाय बनाने पहुंची महिला ने जैसे ही चूल्हा जलाया, घर में आग लग गई। आग के कारण छह लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके के अर्थला स्थित नीलमणि कॉलोनी में एक मकान में बुधवार सुबह हुए गैस रिसाव के कारण आग लगने से छह लोगों के झुलसने की घटना सामने आई। सुबह घर में रहने वाली महिला रेनू जब परिवार के लिए चाय बनाने उठी और जैसे ही एलपीजी चूल्हे को जलाया, पूरे कमरे में आग फैल गई। इस घटना में घर में मौजूद सभी छह लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना में रेनू, उसके पति प्रमोद के अलावा अजय, दीपक और बुधपाल झुलस गए हैं। इस घटना में रेनू का 7 माह का बेटा भी बुरी तरह झुलसकर जख्मी हो गया है। आसपास के लोगों ने किसी तरह से सभी को घर के बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। आसपास रहने वाले लोगों के मुताबिक घटना सुबह करीब 7 बजे के आसपास हुई। आग लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरीके से आग पर काबू पाते हुए घायलों को बाहर निकाला।

अन्य ख़बरें

तमिलनाडु : स्टालिन ने जताया जनता का आभार, कहा- मजबूत विपक्ष के रूप में लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे

Newsdesk

पीएम मोदी ने यूएई हमले की कड़ी निंदा की, बोले- आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंजूर नहीं

Newsdesk

कंपनियों को इंश्योरेंस की पहुंच बढ़ाने को केंद्र में रखकर अपनी पॉलिसी बनानी चाहिए : वरिष्ठ अधिकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading