30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

निवेश के बिना मध्य प्रदेश का विकास अधूरा, औद्योगिक क्षेत्र का कायाकल्प हमारा संकल्प: मोहन यादव

भोपाल, 9 अगस्त। मध्य प्रदेश में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आकर्षित करने के इरादे से मुख्यमंत्री मोहन यादव बेंगलुरु के दौरे पर थे। उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 3,200 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ। इस दौरे पर मोहन यादव ने ‘मध्य प्रदेश में निवेश पर इंटरएक्टिव सत्र’ के हिस्से के रूप में निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि निवेश से 7,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। बेंगलुरु दौरे के बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि, “निवेश बिना प्रदेश की उन्नति अधूरी है। औद्योगिक क्षेत्र का कायाकल्प करना मध्य प्रदेश सरकार का संकल्प है। संभाग स्तर पर हम रीजनल समिट भी कर रहे हैं, उसका लाभ भी मिलेगा। इसी महीने ग्वालियर जाने वाले हैं, फिर अगले महीने सागर का दौरा रहेगा।” उन्होंने कहा कि मैं हाल में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु होकर आया हूं। उसके बाद अगले महीने कलकत्ता जाऊंगा। यह क्रम जारी रहेगा। मुझे उम्मीद है कि मध्य प्रदेश में निवेश के पर्याप्त अवसर आने वाले समय में देखने को मिलेंगे। मोहन यादव ने गुरुवार को प्रस्तावित संभावित निवेश की जानकारी साझा करते हुए कहा कि गूगल क्लाउड मध्य प्रदेश में स्टार्टअप हब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए आगे आया है और एनवीडिया ने मध्य प्रदेश के लिए निवेश का खाका तैयार करने का सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के कारखाने का दौरा किया और इस सार्वजनिक रक्षा उपक्रम से मध्य प्रदेश में निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनके दौरे से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। निवेश के लिहाज से बेंगलुरु की अपनी यात्रा को सकारात्मक बताते हुए यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश और कर्नाटक भाई जैसे हैं, दोनों राज्यों में एक जैसा माहौल है। यहां ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम का उद्देश्य कर्नाटक में उद्योग संचालकों को अपनी गतिविधियां बढ़ाने का अवसर प्रदान करना था।” मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक और अन्य राज्यों के निवेशकों और कई उद्योग निकायों के प्रतिनिधियों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों ने इस संवाद सत्र में हिस्सा लिया। मध्य प्रदेश में आईटी के विकास और उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में कंपनियों के साथ चर्चा के बाद सीएम मोहन यादव ने भरोसा जताया कि उनके राज्य में कई आईटी कंपनियां कैंपस स्थापित करेंगी।

अन्य ख़बरें

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading