21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

एनटीआर जूनियर की ‘एनटीआरनील’ की शूटिंग शुरू, 9 जनवरी 2026 को होगी रिलीज

मुंबई, 9 अगस्त। एनटीआर जूनियर अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ को लेकर चर्चाओं में हैं, अब उन्होंने एक और फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म को फिलहाल टाइटल ‘एनटीआरनील’ दिया गया है लेकिन इसमें बदलाव होगा। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर शुक्रवार को पूजा सेरेमनी रखी गई। इसी के साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। वीडियो में एनटीआर जूनियर, प्रशांत नील, उनके परिवार और एनटीआर आर्ट्स और माइथ्री मूवी मेकर्स के निर्माता पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। एनटीआर आर्ट्स के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा, “जिस पल का हम सभी को इंतजार था, वह आ गया है.. ‘एनटीआरनील’ की शुरुआत पूजा सेरेमनी के साथ हुई। यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह 9 जनवरी 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।” इस फिल्म के जरिए एनटीआर जूनियर और ‘केजीएफ’ के डायरेक्टर प्रशांत नील पहली बार साथ काम कर रहे हैं। ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के सुपरहिट होने बाद प्रशांत नील इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों के साथ अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बीते साल उन्होंने प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ ‘सालार’ में काम किया था और अब जूनियर एनटीआर के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी कर रहे हैं। खबर हैं कि फिल्म में रश्मिका मंदाना बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है। एनटीआर जूनियर को अब से पहले एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ में देखा गया था। वह ‘देवरा: पार्ट 1’ के साथ स्क्रीन पर लौटने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर तेलुगु फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। वहीं इसमें सैफ अली खान और प्रकाश राज भी नजर आएंगे। यह फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होगी। शुक्रवार को मैयत्री मेकर्स प्रोडेक्शन हाउस ने ‘एनटीआरनील’ का फर्स्ट पोस्टर भी जारी किया, जिसमें जूनियर एनटीआर खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, ”इस बार दुनिया इनके जोर से हिलेगी, ‘एनटीआरनील’ 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है।” वर्क फ्रंट की बात करें तो एनटीआर के पास अयान मुखर्जी की ‘वॉर 2’ है, जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, प्रशांत नील ‘सालार पार्ट 2’ पर काम कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading