28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बेंगलुरु में वोल्वो बस ने कई कारों और मोटरसाइकिल को रौंदा, वीडियो वायरल

बेंगलुरु, 13 अगस्त। सोमवार को बेंगलुरु में हेब्बल फ्लाईओवर पर एक बीएमटीसी वोल्वो बस ने एक साथ कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए जबकि कई गाड़ियां और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं। अब घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बस फ्लाईओवर पर जा रही है। जाम की स्थिति बनने पर ड्राइवर ने पहले बस को कई गाड़ियों के पीछे रोक लिया, लेकिन जब ट्रैफिक दोबारा शुरू हुआ तो इस बार बस नहीं रुकी और कई मोटर साइकिल सवारों को रौंदते हुए कारों को टक्कर मार दी। वीडियो में देखने से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि शायद बस के ब्रेक सिस्टम में कोई समस्या आ गई होगी, जिसकी वजह से बस ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई। गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम होने की वजह से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना सोमवार सुबह 9.25 बजे की है। घटना की वजह से चार मोटरसाइकिल और चार कारों को क्षति पहुंची है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से फ्लाईओवर पर लगे जाम को पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद खोल पाई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading